शनिवार, सितम्बर 7, 2024
होमअपराधफांसीदेवा में सरकारी बस से ६० किलो गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार

फांसीदेवा में सरकारी बस से ६० किलो गांजा जब्त, तीन गिरफ्तार

- Advertisement -

फांसीदेवा, जुलाई ११ (सिलीगुड़ी जर्नल) – फांसीदेवा के घोषपुकुर चौकी की पुलिस ने एक सरकारी बस से ६० किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान दिनहाटा के उज्जवल शील, फालाकाटा के अमल बर्मन और मालदा के आत्मिक पांडे के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, बुधवार देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोषपुकुर मोड़ पर अभियान चलाया। इस दौरान सिलीगुड़ी से कोलकाता जा रही एक सरकारी यात्री बस को रोका गया और तलाशी ली गई। बस के केबिन में तीन ट्रॉली बैग में लगभग ६० किलो गांजा पाया गया, जिसकी बाजार कीमत लाखों रुपये है।

- Advertisement -

गांजा को कूचबिहार से तस्करी कर कोलकाता ले जाया जा रहा था। तीनों आरोपियों को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। फांसीदेवा के घोषपुकुर चौकी की पुलिस इस मामले की आगे जांच कर रही है।

- Advertisement -
Sk Tushar
Sk Tusharhttps://www.siligurijournal.com/author/usktushar/
Sk Tushar is a Journalist covering Siliguri, Jalpaiguri, and Darjeeling's local news. Passionate about bringing community stories to light.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Popular Posts