मंगलवार, सितम्बर 17, 2024
होमअपराधशादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप...

शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

- Advertisement -

सिलीगुड़ी, अगस्त ०७ (सिलीगुड़ी जर्नल) – महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम हिमांशु देव शर्मा (४३) है, जो सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर २२ का निवासी है और पेशे से व्यवसायी है। बिधाननगर में उसका अनारस का खेत है।

जानकारी के अनुसार, चार साल पहले मालबाजार की रहने वाली एक विवाहित महिला सिलीगुड़ी में अपने रिश्तेदार के घर आई थी, जहां उसकी मुलाकात हिमांशु से हुई। इसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया। आरोप है कि हिमांशु ने शादी का वादा करके महिला से कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई और वर्ष २०२१ में उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

- Advertisement -

इसके बाद हिमांशु ने महिला से दूरी बनानी शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि हिमांशु ने न तो उसे पत्नी का दर्जा दिया और न ही उसके बच्चे को अपनाया। इस मामले में महिला ने २८ जून, २०२४ को महिला थाना में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन आरोपी फरार था। हालांकि, पुलिस की जांच लगातार जारी रही। आखिरकार, गुप्त सूत्रों से खबर मिलने के बाद बीती रात महिला थाना की पुलिस ने हिमांशु को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आज आरोपी को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
Sk Sahiluddin
Sk Sahiluddinhttps://www.siligurijournal.com
Sk Sahiluddin is a seasoned journalist and media professional with a passion for delivering accurate and impactful news coverage to a global audience. As the Editor of Siliguri Journal, he plays a pivotal role in shaping the editorial direction and ensuring the highest journalistic standards are upheld.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Popular Posts