रविवार, मई 19, 2024
होमअपराधसिलीगुड़ी में दिन दहाड़े लूटपाठ, लुटेरों ने बनाया डॉक्टर के सुने घर...

सिलीगुड़ी में दिन दहाड़े लूटपाठ, लुटेरों ने बनाया डॉक्टर के सुने घर को निशाना

- Advertisement -

सिलीगुड़ी, मई ०८ (सिलीगुड़ी जर्नल) – सिलीगुड़ी में दिनदहाड़े लुटेरों ने एक डॉक्टर के सुने घर को अपना निशाना बनाया। इसे लेकर इलाके में सनसनी फैल गयी है। यह घटना सिलीगुड़ी नगर निगम अंतर्गत 3 नंबर वार्ड के गुरूंग बस्ती इलाके की है।

बताया गया है कि आखों के डॉक्टर राजेन प्रधान अपनी पत्नी के साथ बीते कल सुबह करीब १० बजे किसी काम को लेकर घर से बाहर गये थे। उस समय उनका घर खाली था। जिसका फायदा उठाकर बदमाशों का एक दल डॉक्टर राजेन प्रधान के घर का मुख्य दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश कर गये।

- Advertisement -

इसके बाद बदमाश लॉकर को तोड़कर उसके अंदर रखे करीब ५ लाख रूपये के सोने के जेवरात एवं नगद कुल २ लाख रूपये लेकर फरार हो गये। दोपहर करीब २ बजे राजेन प्रधान की पत्नी जब घर वापस लौटी। तब उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा खुला और लॉकर टूटा हुआ है। जिसके बाद उन्हें चोरी की घटना के बारे में पता चला। इस संबंध में प्रधान नगर थाना में शिकायत दर्ज करवाई गयी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी घटना की जांच में जुट गयी है।

- Advertisement -
Sk Sahiluddin
Sk Sahiluddinhttps://www.siligurijournal.com
Sk Sahiluddin is a seasoned journalist and media professional with a passion for delivering accurate and impactful news coverage to a global audience. As the Editor of Siliguri Journal, he plays a pivotal role in shaping the editorial direction and ensuring the highest journalistic standards are upheld.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Popular Posts