विधाननगर, अप्रैल २८ (सिलीगुड़ी जर्नल) – विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस ने तस्करी से पहले २० मवेशियों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। शनिवार देर रात को फांसीदेवा के विधाननगर के मुरलीगंज में तलाशी के दौरान एक लॉरी को जब्त किया गया। इसके तलाशी के दौरान लॉरी से उक्त २० मवेशियों को बरामद किया गया।
चालक से मवेशियोंके वैध कागजात मांगे जाने पर चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद लॉरी चालक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का नाम अमनूर हक है। वह असम के गौरीपुर का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिहार से असम में मवेशी तस्करी करने की योजना थी। आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।