गुरूवार, मई 9, 2024
होमसिलीगुड़ीदेव को देख भाजपा कार्यकर्ता ने लगाया जय श्री राम का नारा,...

देव को देख भाजपा कार्यकर्ता ने लगाया जय श्री राम का नारा, देव ने लगाया गले, कहा – सबसे पहले हम भारतीय है

- Advertisement -

सिलीगुड़ी, अप्रैल २३ (सिलीगुड़ी जर्नल) – तृणमूल नेता तथा अभिनेता देव इस बार घाटल से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य के जिलों में जाकर देव तृणमूल उम्मीदवारों के समर्थन में जमकर चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं।लेकिन नेता देव का बीच-बीच में एक अलग की तस्वीर देखने को मिलता म है। देव खुद को दूसरे नेता से अलग मानते है। यही वजह है कि देव एक अभिनेता के साथ-साथ एक नेता के रूप में भी कई लोगों के पसंदीदा हैं।

आज रायगंज और बालुरघाट में चुनाव प्रचार के लिए देव सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे पर उतरें। लेकिन जब वह हवाई अड्डे से बाहर निकल रहे थे। तभी उन्हें देखकर एक भाजपा कार्यकर्ता ने जय श्री राम का नारा लगाना शुरू कर दिया। यह सुनने के बाद देव भाजपा कार्यकर्ता के पास गए और उससे हाथ मिलाते हुए उसे गला लगाया। इतना ही नहीं देव ने उसे धन्यवाद भी किया। इस विषय में अभिनेता देव ने कहा कि उन्हें पता है मामले को कैसे संभालना है। सबसे पहले हम भारतीय हैं। फिर हिंदू मुस्लिम, तृणमूल, भाजपा, सीपीएम है। बड़े-बड़े नेताओं ने विभाजन करके रखा है।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में जो भी जीते, लेकिन वो देश का विकास करे इसका ध्यान रखना होगा। 2019 में कुछ गलती हुई थी। लेकिन इस बार नतीजे बहुत अच्छे होंगे। देव ने उम्मीद जताई है कि इस बार सीटें और बढ़ेंगी। वहीं, देव को देखकर नारे लगाने वाले भाजपा कार्यकर्ता ने कहा कि आज हनुमान जयंती है। इसीलिए मैं जहां जा रहा हूं वहां यह नारा लगा रहा हूं।

- Advertisement -
Sk Sahiluddin
Sk Sahiluddinhttps://www.siligurijournal.com
Sk Sahiluddin is a seasoned journalist and media professional with a passion for delivering accurate and impactful news coverage to a global audience. As the Editor of Siliguri Journal, he plays a pivotal role in shaping the editorial direction and ensuring the highest journalistic standards are upheld.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Popular Posts